🔥 TRENDING Rajasthan Speaker Attends Udaipur's Du... Students Briefed on Pox Act in Mohali Rajasthan IAS-IPS couple probed by ACB... Rajasthan United FC Unveils New Kits f... Punjab High Court Requests Details of... India Mulls Sooryavanshi Return for T2...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

संत कंवर राम साहिब जी की शहादत ने मानवता और प्रेम की ज्योत को किया अमर

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 01 Nov 2026, 12:23 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1 नवंबर को शहीदी दिवस पर विशेष

संत कंवर राम साहिब जी की शहादत ने मानवता और प्रेम की ज्योत को किया अमर

1 नवंबर को शहीदी दिवस पर विशेष

हनुमानगढ़। सिंधी समाज के आराध्य एवं महान संत भगत कंवर राम साहिब जी का 1 नवंबर को शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। संत कंवर राम साहिब जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि भक्ति, त्याग, सेवा, प्रेम और सांप्रदायिक सद्भावना के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और ईश्वर की भक्ति में समर्पित किया।

13 अप्रैल 1885 को सिंध प्रांत के जरवार गांव में जन्मे संत कंवर राम साहिब जी बचपन से ही भक्ति और संगीत के प्रति गहरी रुचि रखते थे। उनकी मधुर वाणी और भजनों में ऐसी आध्यात्मिक शक्ति थी कि लोग मंत्रमुग्ध होकर सत्संग में पहुंचते थे। वे अपने भजनों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते थे।

उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि से देखते थे। उनके सत्संग में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग श्रद्धा के साथ शामिल होते थे। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई धनराशि और भेंट को वे स्वयं के लिए रखने के बजाय गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगा देते थे।

इतिहास का वह दुखद दिन 1 नवंबर 1939 था, जब सिंध के रुक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा के दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका देहावसान हो गया। उनकी शहादत ने पूरे सिंध क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।

आज भी संत कंवर राम साहिब जी की वाणी, उनके भजन और मानवता के प्रति उनके आदर्श लोगों के हृदय में जीवित हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा, आपसी प्रेम और इंसानियत के सम्मान में निहित है।

संत कंवर राम साहिब जी की शहादत केवल एक संत का बलिदान नहीं, बल्कि मानवता, सद्भावना और प्रेम के आदर्शों की अमर विरासत है।

ऐसे महान संत के चरणों में शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
📲Get App