🔥 ट्रेंडिंग किशनगंज निरीक्षण भवन से चोरी में नौ गि... एमपी: एक ही जन-परिचय लॉगिन से मिलेगी स... इंदौर में पत्नी ने कार माँग पर पति से... मंडला विकास पर सांसद कुलस्ते और मुख्यम... मदारी ढाबा के पास बोलेरो और बाइक का टक... उन्नाव में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस संपन्न, विजेता सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 27 नव. 2026, 09:55 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तमाड़। संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, विजयगिरि में वार्षिक खेल-कूद दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तमाड़ विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो शामिल हुए।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन के बाद मुख्य अतिथि और गणमान्य लोगों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक-मानसिक विकास होता है।
कार्यक्रम में विधायक विकास कुमार मुंडा के सहयोगी अमजोद अंसारी, अनिल सिंह मुंडा, विषम सिंह मुंडा, समीर कुमार, अरहंगा पंचायत की मुखिया सालुकमनी सिंह सरदार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
📲Get App