🔥 ट्रेंडिंग हाई कोर्ट ने एपी चेनसॉ हमले में पुलिस... स्ट. लुइस फिर से विश्व श्रृंखला टीवी द... ईलोईलो ग्रुप ने मार्केटिंग सॉल्यूशंस क... टेलीविजन विज्ञापन ने डिजिटल क्लिक सीमा... हरियाणा ने 24 स्टॉपेज़ पर गंध नियंत्रण... पंचकुला हमले में लड़के को बाइल, वीडियो...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सासाराम में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर अधिकारियों कि बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 अक्टू. 2026, 07:12 PM 👁 58
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सासाराम में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर अधिकारियों कि बैठक आयोजित किया गया। साथ ही इस पर्व से जुड़े समितियों के साथ संवाद किया गया

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सासाराममें आगामी दीपावली एवं छठ को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इन पर्व त्योहार से जुड़े विभिन्न समितियां के साथ संवाद किया गया। सासाराम के नगर थाना में आयोजित बैठक में सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार के अलावा डीसीएलआर, अंचलाधिकारी खुशबू गौतम तथा थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार भी उपस्थित हुए। एसडीपीओ- 1 विप्लव कुमार ने बताया कि छठ पूजा के दौरान छठ घाट की व्यवस्था, परिवहन, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति के अलावा विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही आपात स्थिति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के अलावा सुरक्षा के जवान भी लगाए जाएंगे।

बाईट विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
📲Get App