🔥 TRENDING असोहा में 19 वर्षीय युवक ने पेंचकस से... જેથી કરી ગામલોકો માં સારી ચાર્રચાર્ક વ... Ramayana Film: India's Most Expensive... Dhurandhar 2 Tops All-Time Advance Boo... Haryana’s Air Quality Deteriorates as... Haryana CM orders disciplinary action...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में स्काउट व गाइड प्रशिक्षण शिविर: पायनियरिंग से बने आकर्षक शेल्टर, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ समापन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 05 Nov 2026, 08:43 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक करौली में आयोजित डीएलएड गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में 96 छात्र अध्यापिकाओं ने पायनियरिंग तकनीक सीखकर शेल्टर तैयार किए, और शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना सभा और विशाल कैंप फायर के साथ हुआ।

करौली, राजस्थान – 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में डीएलएड गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में रामदुलारी शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय खेड़ा एवं नेहरू शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय सूरोठ की 96 छात्र अध्यापिकाओं को पायनियरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर के दौरान पायनियरिंग के तहत शियर लैशिंग, डायगोनल लैशिंग, स्क्वायर लैशिंग और फिगर ऑफ 8 लैशिंग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे प्रतिभागियों ने आकर्षक शेल्टर तैयार किए।

शिविर संचालक राम अवतार शर्मा और ट्रेनिंग काउंसलर प्रेमराज मीना ने शेल्टर बनाने में सहयोग किया। 3 नवंबर की रात्रि को सहायक शिविर संचालक प्रेम राज मीणा के नेतृत्व में विशाल कैंप फायर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी संभागी छात्र अध्यापिकाओं ने राजस्थानी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुआ, जिसमें सभी धर्मों की प्रार्थनाएं गाई गईं। उपस्थित थे सहायक शिविर संचालक प्रेम राज मीणा, मिथिलेश चतुर्वेदी, मंजू तिवारी, राष्ट्रपति रोवर, मान प्रकाश शर्मा, रोवर लीडर धर्मराज गुर्जर आदि।
📲Get App