🔥 TRENDING वाराणसी में अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों... हनुमानगढ़ में भगत सिंह चौक के पास गणपत... ಜನತಾ ಕಾಲೋನಿ ಸರ್ಕಾರಿ ಶಾಲೆಯಲ್ಲಿ 71ನೇ ಕನ್... વિદ્યાર્થીઓના માનસિક સ્વાસ્થ્ય અને આત્... ਲਾਈਵ ਸ਼ੋਅ ਦੌਰਾਨ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕੁਝ ਅਜਿਹਾ... Speaker of Lok sabha Shri om Birla
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सासाराम जिला के शिवसागर थाना कि पुलिस ने एक आभूषण कारोबारी दंपति को 66लाख 55 हजार रुपए नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 07:35 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सासाराम जिला जिला के शिवसागर थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर वाहन जांच के क्रम में एक आभूषण कारोबारी दंपति को 66 लाख 55हजार कैश के साथ गिरफ्तार कियासाथ है परिवार एक अन्य महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया है

खबर सासाराम से है। जहां एक आभूषण कारोबारी दंपति को 66 लाख 55 हजार रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही परिवार के एक अन्य महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शिवसागर थाना को सूचना मिली कि बनारस से कोलकाता की तरफ एक एक्सयूवी लग्जरी कार में मोटी रकम लेकर कुछ लोग जा रहे हैं। इसी सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो सासाराम के नवरत्न बाजार के रहने वाले आभूषण कारोबारी चंदन कुमार तथा उनकी पत्नी ज्योति के पास से यह रुपए बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि चंदन कुमार तथा उनकी पत्नी तथा परिवार की एक अन्य महिला सदस्य कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं। इसलिए इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की शिवसागर थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ट्रोल प्लाजा के पास से जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो चंदन कुमार सोनी के पास से चार लाख 50 हजार रुपए, उनकी पत्नी ज्योति कुमारी के पास से 26 लाख रुपए तथा उनकी एक अन्य पूनम कुमारी के पास से 36 लाख रुपए मिले हैं। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। आयकर विभाग भी अपने स्तर से जांच कर रही है लेकिन इस रुपए के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताने पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।

बाईट विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
📲Get App