🔥 TRENDING Congress to Kick Off UP Assembly Campa... ಅಮಲಾಪೂರ ಗ್ರಾಮದ ಜಮೀನು ವಿವಾದ: ಉಳಿದ 2 ಎಕರ... ନ୍ୟାୟପାଳିକାରେ ଏଆଇର ପ୍ରୟୋଗ: ଡିସେମ୍ବର ୧୨... नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्... UP JEECUP 2027 Registration Opens Dec... ବଢ଼ିଲା ଅଙ୍ଗନବାଡ଼ି କର୍ମୀ ଓ ସହାୟିକାମାନଙ୍କ...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सर्दियों की ड्रेस नहीं मिल पाई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से ड्रेस का बजट जारी करने का दावा तो किया जा रहा है,

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 28 Nov 2026, 02:21 PM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सर्दियों की ड्रेस नहीं मिल पाई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से ड्रेस का बजट जारी करने का दावा तो किया जा रहा है,

रुड़की, क्षेत्र में सर्दी ने दस्तक दे दी है और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है, लेकिन रुड़की के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब तक सर्दियों की ड्रेस नहीं मिल पाई है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से ड्रेस का बजट जारी करने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन यह धनराशि अभी तक कई अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंची है। मजबूरन बच्चे पुरानी और हल्की ड्रेस पहनकर ही स्कूल जाने को विवश हैं।
नियमानुसार, सरकारी विद्यालयों के छात्रों को हर साल गर्मियों और सर्दियों की यूनिफॉर्म खरीदने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा बजट दिया जाता है। यह राशि विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों को उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे बच्चों के लिए निर्धारित ड्रेस खरीद सकें। हालांकि, इस बार बजट वितरण में हो रही देरी के कारण अभिभावक और छात्र दोनों परेशान हैं।
📲Get App