नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर कोः जिले के 10 केंद्रों पर 2994 अभ्यर्थी शामिल होंगे, सुबह 11:30 बज े बाद प्रवेश नहीं
सवाई माधोपुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। सत्र 2027-28 के लिए होने वाली इस परीक्षा में जिले के 2994 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि परीक्षा के माध्यम से कुल 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिले के छह ब्लॉक में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बज े तक होगी।
छह ब्लॉक मे ं बनाए 10 परीक्षा केंद्र
प्रिंसिपल रामकेश मीना ने बताया कि जिले के छह ब्लॉक में परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बामनवास, बौली, गंगापुर सिटी और मलारना डूंगर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, खंडार और सवाई माधोपुर में तीन-तीन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।