🔥 TRENDING गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छत्तीसगढ़ रा... ಹೊರಗುತ್ತಿಗೆ ಕೆಲಸಕೆ ಲಕ್ಷ ಲಕ್ಷ ರೂಪಾಯಿ ಲಂ... कार्तिक स्नान काकडा महोत्सवाला श्री चा... सिकंदराराऊ हाथरस रोड पर हादसा: घर जा र... Nagaland Government Announces Statewid... Nagaland Deputy CM Patton Announces Se...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, 2027 में पीडीए सरकार बनाने का दावा

✍️ Reporter: Jasvant Vishwakarma 🗓 03 Nov 2026, 09:26 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसान, बेरोजगार और महिलाएं परेशान-श्यामलाल पाल

खागा फतेहपुर संवाददाता।
खागा विधानसभा क्षेत्र के रक्षपालपुर स्थित एक पैलेस में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़े हैं। किसान, बेरोजगार और महिलाएं परेशान हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर सामाजिक न्याय की पीडीए सरकार बनाएगी।
श्यामलाल पाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में फतेहपुर जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को रखने का आह्वान किया।
📲Get App