🔥 TRENDING ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ... वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा बालक... उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने बाड़ी... દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सीओ शाहाबाद देवकीनंदन ने किया थाना सैफनी और पटवाई का त्रैमासिक निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों को बांटे कंबल, धोती और लाठी

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 19 Nov 2026, 09:46 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम प्रहरियों को बांटे लाठी पर ठंड से बचाव के लिए कंबल

सीओ शाहाबाद देवकीनंदन ने किया थाना सैफनी और पटवाई का त्रैमासिक निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों को बांटे कंबल, धोती और लाठी

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​रामपुर (शाहबाद)। क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहबाद देवकीनंदन ने गुरुवार को थाना सैफनी और थाना पटवाई का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को कंबल, धोती और लाठी का वितरण किया।
​निरीक्षण के क्रम में सीओ देवकीनंदन सबसे पहले थाना सैफनी पहुंचे, जहाँ उन्होंने थाने के अभिलेखों और परिसर की व्यवस्थाओं को परखा। इसके उपरांत उन्होंने थाना पटवाई का रुख किया और वहां भी त्रैमासिक निरीक्षण किया। थाना पटवाई में निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवालात, कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय (मेस) और मिशन शक्ति केंद्र का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाने में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​निरीक्षण के पश्चात दोनों थानों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ शाहबाद ने ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाने वाले ग्राम प्रहरियों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल, धोती और ड्यूटी के लिए लाठी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रहरियों से क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया।
​इस दौरान दोनों थानों के थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा
📲Get App