सोनाहातू बाजार में फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, 2 पर जुर्माना, 3 को नोटिस

सोनाहातू। सोनाहातू बाजार में गुरुवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर मौके से चले गए।
फूड सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने बाजार की करीब 10 दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीसी रांची और एसडीओ बुंडू के निर्देश पर की गई है।
जांच के दौरान कई दुकानों में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। खाद्य सामग्री को सही तरीके से नहीं रखा गया था। अधिकारियों ने इसे लोगों की सेहत के साथ लापरवाही बताया।
कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने पर 2 दुकानदारों का चालान काटा गया, जबकि 3 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान में साफ-सफाई रखें, स्वच्छ पानी का प्रयोग करें और फूड लाइसेंस जरूर बनवाएं। कुछ दिनों बाद फिर से जांच की जाएगी।
साथ ही ग्राहकों से भी अपील की गई कि पैकेट बंद सामान ही खरीदें, जिस पर निर्माण और एक्सपायरी की तारीख स्पष्ट रूप से अंकित हो।