🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी गडचिरोलीच्या सुरजागड खाण परिसरात पाणी... ओतूर मार्केटमध्ये जुना व नवीन कांद्याच... ITHPA Flags Gaps in J&K Draft Industri... J&K FDA Inspects 124 Food Outlets, Sei... Western Disturbances Set to Bring Rain...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: तीन सवारी और काली फिल्म लगे वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 10:27 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में परिवहन विभाग की सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान

झाँसी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग झाँसी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। 24 नवंबर 2026 को की गई इस कार्रवाई में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे 14 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया। वहीं, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगी पाए जाने पर 6 वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे दोपहिया वाहन पर निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाएं तथा वाहनों में नियमों के विरुद्ध काली फिल्म का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
📲Get App