🔥 TRENDING Haryana IAS Officer Ajay Kumar Appoint... Haryana Rejects CBI's Plea Against 5 I... Christians Left Homeless in Chhattisga... सासाराम जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र म... Chhattisgarh Man Lured by $1,200 Job F... Chhattisgarh Women Use Rs 1,000 Monthl...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

समस्तीपुर में सी एस पी से तीन लाख कि हुई लुट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 11:31 AM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर में ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने तीन लाख रुपए कि लुट कि घटना को अंजाम दिया, भागने के क्रम में ग्रामीणों से हुई हाथापाई में दे देशी कट्टा छोड़ कर हुए फरार

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

समस्तीपुर में CSP केंद्र पर 3 लाख की लूट! ग्रामीणों से हाथापाई के दौरान 2 देसी कट्टा छोड़कर फरार हुए बदमाश


समस्तीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP केंद्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद चार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर धावा बोलकर करीब 3 लाख रुपये लूट लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, चार बदमाश CSP केंद्र पहुंचे और संचालक विवेक कुमार को बंधक बनाकर गेट बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने विवेक कुमार के साथ मारपीट की और करीब तीन लाख रुपये लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीछे के दरवाजे से भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, जिसके बाद बदमाशों और ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाश दो देसी कट्टा छोड़कर लूटे गए रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार बदमाशों को कब तक गिरफ्तार करती है और लूटी गई रकम की बरामदगी कब होती है।
📲Get App