🔥 TRENDING The Times of India releases lyrical vi... The Times of India releases lyrical vi... Apple, XERS, ZETA Stocks Reach 52-Week... Kerala Lottery Results 12 Nov 2026: Ka... Ramayana Rakes in Kerala, Earns ₹20 Cr... Shigella Outbreak Confirmed in Three M...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

सेमरी गांव की बस्ती में 12 वर्षीय नाबालिग चला रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़े हादसे का खतरा

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 12 Nov 2026, 10:17 AM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेमरी गांव की बस्ती में 12 वर्षीय नाबालिग चला रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़े हादसे का खतरा

सेमरी गांव की बस्ती में 12 वर्षीय नाबालिग चला रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़े हादसे का खतरा
उन्नाव जनपद के असोहा विकासखंड के सेमरी गांव में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव की बस्ती के अंदर करीब 12 वर्षीय एक नाबालिग ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाबालिग गांव की संकरी गलियों और आबादी वाले क्षेत्र में बेखौफ होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था। उस समय सड़क पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे। जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहन चलाने के लिए निर्धारित आयु और वैध ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक होता है, लेकिन इसके बावजूद नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालने जैसा है।
📲Get App