🔥 TRENDING Karnal Honored as Haryana's Cleanest C... Delhi-NCR Air Quality Hits Stage III:... Nvidia Board Considers Ousting CEO Jen... Haryana Congress Launches 'Vote Bachao... ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਮਾਡਲ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਗਲੀ ਨੰਬਰ 9... Delhi's Air Quality Deteriorates Again...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, मजदूर की मौत, दो साथी घायल

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 12 Nov 2026, 09:37 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में पलटा, मजदूर की मौत, दो साथी घायल

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शिवराजखेड़ा और रामपुर के बीच की है।
जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय नीरज यादव अपने साथियों अंकित और बच्चू लाल के साथ ट्रैक्टर से रामपुर से संदाना जा रहे थे। रास्ते में एक ओर कंटीले तारों की बाड़ और दूसरी ओर गहरी खंती होने के कारण ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
हादसे में नीरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित और बच्चू लाल घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चू लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायबरेली के बछरावां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक नीरज यादव पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मीना देवी और दो बेटे हैं। नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई
📲Get App