🔥 TRENDING मुंबईच्या कनेक्टिव्हिटीला बळ, जनतेचा प... ગુજરાત સરકારે મહેસૂલ વિભાગના 22 અધિકાર... સુરતમાં વિદેશી દારૂની હેરાફેરીમાં 21.2... સુરતમાં કાપોદ્રા અને અમરોલી વિસ્તારમાં... Two Young Men Fatally Injured in High-... સુરત મહાનગરપાલિકાએ મિલકત વેરા વસૂલાત મ...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ : हसायन क्षेत्र के बस्तोई हवेली में दीवार काटकर दो भैंस चोरी, पशुपालक ने दी तहरीर

✍️ Reporter: Harshit 🗓 22 Oct 2026, 11:04 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई (हवेली) में चोरों ने एक पशुपालक के घर की दीवार काटकर दो कीमती भैंस चोरी कर लीं। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।

सिकंदराराऊ कोतवाली हसायन क्षेत्र से पशु चोरी का मामला सामने आया है।
गांव बस्तोई हवेली निवासी पशुपालक मनोज कुमार पुत्र भानुपाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर में रोज की तरह दो कीमती भैंसें बंधी हुई थीं।
10 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर दोनों भैंसों को चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित की नींद खुली तो दीवार कटी हुई मिली और भैंसें गायब थीं। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि भैंस चोर गिरोह की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
📲Get App