🔥 ट्रेंडिंग अमृतसर में सरपंच के भाई की हत्या, रंजि... अमृतसर: सरपंच के भाई की पुरानी रंजिश म... चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेक्टर से टकरा, इंज... वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव पर... mathura वृंदावन - कांग्रेस में वापसी प... হাওড়া জেলার খালনা গ্রামে লক্ষ্মী পূজা...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सहरसा में पूर्व मुखिया पति कि गोली मारकर हत्या

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 अक्टू. 2026, 09:54 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सहरसा जिला के सलखुआ प्रखंड के हरेवा पंचायत कि पुर्व मुखिया पति कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया

सहरसा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह बनमा ईटहरी के सरबेला से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सरबेला पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें सहरसा के सूर्या क्लीनिक लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ निशीकांत भारती के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव और परिजनों में भारी आक्रोश है।

बाइट सहरसा एसपी विक्रम सियाग
📲Get App