🔥 TRENDING Actress Anupama Parameswaran Reflects... Pichwai Art Exhibition 'Parampara' Ope... STF Investigates Mystery of Five Orang... New UPI Rules Announced for Online Pay... Odisha Weather Update: 10 PM Breaking... CPI Alleges Large-Scale Vote Deletions...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव की अध्यक्षता में भाजपा की मिसिक बैठक संपन्न

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 16 Sep 2026, 06:35 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिला की मिसिक बैठक जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिला की मिसिक बैठक जिला अध्यक्ष श्री गौतम कुमार यादव जी की अध्यक्षता में पतना मंडल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्री अमृत पांडेय जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपानाथ मंडल, श्री धर्मेन्द्र कुमार, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्पिता दास जी, जिला के महामंत्री श्री सलखु सोरेन तथा धनंजय मंडल उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और आगामी गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
📲Get App