🔥 TRENDING पटना हवाई अड्डे पर लोक जनशक्ति पार्टी... ભરૂચમાં એમઆર ચોકડીથી ટેન્કર પુલની બાઉન... रामपुर में बारात चलत के दौरान आतिशबाजी... Jamia Millia Islamia Students Continue... Neha Bora Refuses to Sign 10,000 Rupee... Madhya Pradesh Assembly to Go Paperles...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सचिन उपाध्याय बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के सासनी तहसील महामंत्री

✍️ Reporter: Lucky bajrangi 🗓 24 Oct 2026, 06:22 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) ने संगठन के विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से सचिन उपाध्याय को सासनी तहसील महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी किसानों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत है। संगठन में मेहनती, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है।

लक्ष्मण पिप्पल ने विश्वास जताया कि सचिन उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा सासनी क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को उठाने के साथ संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि “संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। हमारा उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान कराना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है।”

नवनियुक्त तहसील महामंत्री सचिन उपाध्याय से संगठन के पदाधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि वह किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे।
📲Get App