🔥 TRENDING UPI शुल्काच्या चर्चेमुळे ठाणे जिल्ह्या... தமிழ்நாடு முழுவதும் டெங்கு காய்ச்சலைத்... DGP Pleads to High Court Over Alleged... સાવરકુંડલા નાગરિક સહકારી બેંકની ચૂંટણી... Haryana CM Blames Congress, AAP for Pu... IMD Reports Southwest Monsoon Withdraw...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सी पी आई एम का पदयात्रा शुरू
Politics

सी पी आई एम का पदयात्रा शुरू

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Aug 2026, 10:38 PM 👁 95
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गरीब आम जनता कि विभिन्न मांगों को लेकर सी पी आई कि पदयात्रा नौबतपुर प्रखंड के मरमरेजपुर गांव से हुआ शुरू

नौबतपुर में CPI की पदयात्रा शुरू, 19 अगस्त को होगा धरना-प्रदर्शन

गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आज नौबतपुर अंचल क्षेत्र के ममरेजपुर से शुरू हुई। यह पदयात्रा नौबतपुर प्रखंड के अलग-अलग गांवों से गुजरते हुए 15 अगस्त को नौबतपुर बाजार में पहुंचकर समाप्त होगी।

पदयात्रा का नेतृत्व CPI अंचल परिषद नौबतपुर के कार्यकारी सचिव कॉमरेड निर्मल कुमार सोनू ने किया। इस दौरान जिला सचिव विश्वजीत कुमार, जिला कार्यकारी सचिव सत्येंद्र कुमार, किसान सभा के पटना जिला अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, अंचल परिषद के सहायक सचिव राहुल कुमार, शाखा सचिव विनय पासवान, कौशल्या देवी, देवनाथ राम, बच्चू राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CPI की ओर से पदयात्रा के माध्यम से कई जन मुद्दों को उठाया जा रहा है। पार्टी की प्रमुख मांगों में गरीबों के मकान और दुकानों पर बुलडोजर चलाना बंद करने, भूमिहीन परिवारों को जमीन, वासपर्चा और मकान देने, टाउनशिप के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण रोकने, राशन कार्ड की छंटनी बंद करने और कटे हुए गरीब परिवारों के राशन कार्ड दोबारा जारी करने की मांग शामिल है।

इसके साथ ही दाखिल-खारिज एवं नामांतरण में भ्रष्टाचार रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रस्तावित सूची प्रकाशित करने, छूटे पात्र परिवारों का नाम जोड़ने, सरकारी स्कूलों को बंद करने पर रोक लगाने, समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने, बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई जा रही है।

CPI नेताओं ने बताया कि 15 अगस्त को पदयात्रा के समापन के बाद आंदोलन का अगला चरण 19 अगस्त को होगा। इस दिन नौबतपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

ममरेजपुर नौबतपुर के विभिन्न गांव नौबतपुर बाजार
15 अगस्त : पदयात्रा का समापन
19 अगस्त : एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

#CPI #भारतीयकम्युनिस्टपार्टी #नौबतपुर #पदयात्रा #बदलावजरूरीहै #किसान #मजदूर #गरीब #जनमुद्दे #पटना #BiharNews
📲Get App