🔥 TRENDING झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का वीडिय... लावणीच्या ठेक्यावर शिरूर दुमदुमले! ‘रा... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં હિંમતનગરમાં રોડ પર... Odisha Faces Fresh Cyclone Threat, Wea... Pulivendula Journalists Attacked Durin... India Today crew attacked in Pulivendu...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना

✍️ Reporter: NAGENDRA KUMAR 🗓 01 Nov 2026, 07:43 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**लोकेशन – रायबरेली**

रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना**



रायबरेली में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात माह 2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान एसपी ने यातायात जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यातायात माह के तहत पूरे नवंबर महीने में जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में गुड सेमेरिटन यानी नेक राहगीर योजना के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

**रिपोर्ट – शैलेंद्र मौर्य, पत्रकार, पूर्वी टाइम्स, रायबरेली।**
📲Get App