🔥 TRENDING Tadoba-Andhari Tiger Reserve: A Pride... धोखाधड़ी लिंक: दिवाली पर Airtel के नकद... खिस्टौन गांव में शराब की बिक्री पर रोक... Telangana Woman and Two Lovers Kill Hu... કરજણ હાઈવેને જોડતા ભરથાના રસ્તાની બિસ્... Man Arrested in Odisha After Stabbing...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर लालगंज के उमरामऊ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई।

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 01 Nov 2026, 12:57 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हादसे में बस सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालात गंभीर होने के चलते साथ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वे वृंदावन से दर्शन कर काशी विश्वनाथ जा रहे थे।

हावड़ा के कदमतला के रहने वाले श्रद्धालुओं का जत्था बस से वृंदावन गया था। वृंदावन दर्शन के बाद सभी लोग काशी विश्वनाथ जा रहे थे। चालक को के आने के कारण उम्र मौके पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार सुदीप सिंह, उनकी पत्नी मोनिता, पुत्री सोमाली तथा पुत्र सेयम सिंह घायल हो गए।

साथ ही पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा पत्नी पुरखित पांजा, मिनोती दास, सुजीत, सुहानी, दरजीत पुत्र पुरखित पांजा, विभव दिलई पत्नी उत्तम दिलई, श्रेष्टा मन्ना पुत्री स्वामी रामदेव मन्ना, स्वामी रामदेव मन्ना पुत्र सुशांत मन्ना, रूबी मन्ना पत्नी स्वामी रामदेव मन्ना, अशोक दास पुत्र गणेश दास, खैतली मन्ना पत्नी सुरजीत मन्ना तथा वंदना पत्नी जयदेव पाल घायल हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सेयमं सिंह, पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा, सोनाली तथा वंदना को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनका सामान भी अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चाय बिस्किट आदि की व्यवस्था कराते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
📲Get App