🔥 TRENDING कृषी उत्पन्न बाजार समिती जुन्नर उपबाजा... जंतर-मंतर से छिन सकता है प्रदर्शन स्थल... अयोध्या: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरी... ਸੰਗਰਾਵਾਂ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰ... अमृत प्रभा को ज़मानत मिलने पर असम में... Thalapathy Vijay to Meet Pawan Kalyan,...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 11 Oct 2026, 11:04 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आज तहसील गोहपारु एवं जैतपुर स्थित ग्राम लेदरा महुआटोला, चुहरी एवं रसमोहिनी क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया l जिसमे ग्राम लेदारा महुआटोला स्थित कुनुक नदी के पास 5 अलग अलग स्थानों पर रेत खनिज का स्टॉक पाया गया है l उक्त सभी स्टॉक शासकीय भूमि पर रखा गया था l 5 अलग अलग स्थानों पर लगभग 250 घन मी. रेत भण्डारित पायी गयी l

मौक़े पर उपस्थित लोगों से रेत भण्डारनकर्ताओ के बारे में पूछा गया l उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया l मौक़े पर मशीन की सहायता से रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया l
उक्त कार्यवाही सहा. खनि अधिकारी अभिषेक पटले के द्वारा थाना गोहपारु एवं खनिज अमले की उपस्थिति में किया गया
📲Get App