🔥 TRENDING આજે સરદાર પટેલ સાહેબ ની 151 મી જન્મજયં... लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर... Meghalaya Minister Metbah Resigns from... Meghalaya Government Touts Cherry Blos... Congress alleges Assam government is p... Tripura Left Front alleges obstruction...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मियों ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ

✍️ Reporter: Ram Kumar Mahto 🗓 31 Oct 2026, 10:58 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मियों ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मियों ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ

राम कुमार महतो, ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

विभूतिपुर, समस्तीपुर।
लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय में एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय समस्तीपुर की जिला सामान्य शाखा से प्राप्त निर्देश और पत्र के आलोक में आयोजित इस समारोह में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार के कक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को हर हाल में बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर सभी ने सत्यनिष्ठा के साथ स्वयं को राष्ट्र की मजबूती के लिए समर्पित रखने तथा देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके आदर्शों और देश को एक सूत्र में पिरोने की उनकी दूरदर्शिता को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है और उनके संदेश को आत्मसात कर ही राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में बीडीओ सुनील कुमार, अंचल अधिकारी चंद्रशेखर, राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल, बीपीआरओ रंजन कुमार, स्वच्छता समन्वयक राज कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र रजक और जय प्रकाश सहित प्रखंड और अंचल कार्यालय के अन्य कई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का संकल्प लिया।
📲Get App