🔥 ट्रेंडिंग महीना अक्टूबर 2026 में महिंद्रा ने 62,... 79 साल बाद सिपु गाँव में पहुँची सड़क उत्तarakhand बोर्ड की 10वीं परीक्षा 20... उत्ताराखंड हेलिकॉप्टर दुर्घटना के 3 दि... फ़िट इंडिया ने नई दिल्ली में 97वाँ 'सं... दिल्ली ने सर्दियों में बीएस‑IV कारों प...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

राष्ट्रीय एकता दिवस और ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अवसर पर एनटीपीसी टांडा में स्वास्थ्य‑फिटनेस वाकाथॉन व पौधारोपण कार्यक्रम

✍️ रिपोर्टर: सुधीर कुमार श्रीवास्तव 🗓 01 नव. 2026, 05:12 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एनटीपीसी टांडा ने राष्ट्रीय एकता दिवस और ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत स्वास्थ्य‑फिटनेस वाकाथॉन, सामूहिक पौधारोपण और जुंबा सत्र सहित कई कार्यक्रम आयोजित कर सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया।

टांडा, 1 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के अवसर पर एनटीपीसी टांडा ने मिशन LiFE के तहत स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए। वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और गरिमा महिला मंडल के सदस्य सक्रिय रूप से भाग लिये।

कार्यक्रम की शुरुआत आरोग्यम अस्पताल में सतर्कता शपथ से हुई, उसके बाद परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया। आरोग्यम अस्पताल से न्यू सप्तरंग क्लब तक आयोजित इस वॉकाथॉन में सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शारीरिक सक्रियता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

वॉकाथॉन के बाद “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधरोपण किया गया, जिससे हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया। तत्पश्चात न्यू सप्तरंग क्लब में जुंबा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भागीदारी दिखाई।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने कहा, “राष्ट्रीय एकता की भावना हमें सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हम सभी की व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने मिशन LiFE जैसी पहलों के महत्व पर बल दिया।

इन आयोजनों के माध्यम से एनटीपीसी टांडा ने राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना के साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया, तथा व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर स्वस्थ आदतों एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
📲Get App