🔥 TRENDING कन्नौज के आलू किसानों के लिए सपा नेत्र... હિંમતનગરમાં પ્રથમ વખત ગણપતિ બાપાનું ભવ... Indians Excluded from English Test Wai... Former Bihar minister Tej Pratap Yadav... Ujjain's Siddhivinayak Temple Adorned... Congress Sweeps Pali Municipal Electio...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रामपुर में सड़क हादसे में बरेली के सिपाही अशोक कुमार की मौत

✍️ Reporter: Arslan siddiqui 🗓 13 Sep 2026, 01:17 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शनिवार सुबह रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धमोरा ओवरब्रिज के पास पुलिस के वज्र वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बरेली पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार की मौत हो गई और महिला कांस्टेबल कांता देवी घायल हो गई।

रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धमोरा ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से पुलिस का वज्र वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में वज्र वाहन चला रहे बरेली पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। हादसे में वाहन में सवार महिला कांस्टेबल कांता देवी को भी चोटें आईं, उनका उपचार कराया गया।

मृतक कांस्टेबल की पहचान अशोक कुमार पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम मऊ, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह बरेली पुलिस की परिवहन शाखा में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और अपनी पत्नी प्रभा और छह वर्षीय बेटे आरब के साथ बरेली में किराए के मकान में रहते थे।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App