रामलीला चंदे के पैसों को लेकर चली गोली 2 कारोबारी भाइयों की गई जान, फायरिंग में 20 साल के राहगीर की भी जान गई
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के अमरिया कस्बे में रामलीला चंदे के पैसों को लेकर विवाद में गोली चलने से दो सगे भाई और एक राहगीर की जान चली गई कस्बे का रहने वाला कौशल गुप्ता कमेटी में सदस्य है और सूरज कमेटी का अध्यक्ष है रामलीला को लेकर 9 अक्टूबर को कमेंटी की मीटिंग हुई मीटिंग में कौशल ने सूरज से चार साल का हिसाब मांग लिया करीब 22 लाख का मामला है हिसाब पूंछने पर सूरज और कौशल के बीच कहा सुनी हो गई लोगों ने मामले को शांत करा दिया सोमवार को एक कार्यक्रम मे फिर दोनों का आमना सामना हो गया दोनों में कहासूनी हुई लोगों ने फिर शांत करा दिया रात्रि में सूरज के पिता चंद्र प्रकाश, चाचा नरेश गुप्ता चाचा के बेटे अंकित और मोहित साथियों के साथ कौशल के घर पहुंचे जहाँ मारपीट शुरू हुई तो कौशल के परिजनों ने गोली चला दी गोली लगने से अंकित, मोहित, रोज गुप्ता और एक राहगिर कुणाल श्रीवास्तव घायल हो गए इलाज के दौरान मोहित, अंकित और कुणाल श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया पुलिस मुख्य आरोपी सहित 8 को गिरफ्तार कर लिया है
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता दिए गए तथ्य मिली जानकारी के अनुसार है।
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता दिए गए तथ्य मिली जानकारी के अनुसार है।