🔥 ट्रेंडिंग नेमदारगंज में मिठाई दुकानदार पर गोलीबा... अंध्र प्रदेश ने CII शिखर सम्मेलन में 1... नवम्बर 14 को गुजरात यात्रा में पीएम मो... गुजरात में पिता पर बेटी की हत्या का आर... अमूल ने 12 नवंबर से दूध की कीमत में 5.... मोडी यात्रा से पहले कर्नाटक ने बेंगलुर...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव की धूम: भूड़े वाले हनुमानजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया कड़ी-बाजरे का प्रसाद गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव की धूम

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 11 नव. 2026, 07:42 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव की धूम: भूड़े वाले हनुमानजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया कड़ी-बाजरे का प्रसाद
गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव की धूम
रामगढ़ कस्बे में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कस्बे के छोटे-बड़े मंदिरों में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचीन भूड़े वाले हनुमानजी मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर कड़ी-बाजरे सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया।
गोवर्धन पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में विशेष चहल-पहल रही। भूड़े वाले हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट भंडारे की तैयारियां तड़के चार बजे से ही शुरू हो गई थीं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सेवा करते हुए कई बड़े कड़ावों में कड़ी और अन्य पकवान तैयार किए। रसोई में सुबह से ही प्रसाद बनाने का सिलसिला चलता रहा। मंदिर परिसर में हनुमानजी के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सुबह 11 बजे भगवान हनुमानजी को विधि-विधान से अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। रामगढ़ कस्बे के अलावा आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। दोपहर दो बजे तक भंडारे में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को बाजरे का भोजन, कड़ी, भुजिया, चावल और मूंग सहित विभिन्न व्यंजन प्रसाद के रूप में परोसे गए। कड़ी-बाजरे के प्रसाद को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्राचीन भूड़े वाले हनुमानजी मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से कई वर्षों से अन्नकूट भंडारे की परंपरा निभाई जा रही है। हर वर्ष गोवर्धन पूजा पर भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में ग्रामीण तन-मन से सहयोग करते हैं। गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में हुए अन्नकूट आयोजनों से रामगढ़ कस्बा दिनभर धर्म और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
📲Get App