🔥 TRENDING Dr Sumanth Raman says Vijay's politica... Intensifying SIR Protest Covered Live... Tamil Nadu CM Vijay meets Singapore De... Madhya Pradesh Congress to Launch 'Gha... MSN Briefly Highlights Dindori, Madhya... Court Rules Occupiers Entitled to Elec...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राम लीला

✍️ Reporter: Akash Dubey 🗓 16 Oct 2026, 12:58 AM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री राम का गुड़गान

आज श्री रामलीला उत्सव समिति के तत्वावधान में आयाेजित रामलीला मंचन के पाँचवें दिन का भव्य एवं सफल आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विशेष अतिथियों का गरिमामयी आगमन हुआ, जिनका समिति द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दर्शकों की अपार भीड़, तालियों की गूंज और भक्ति से सराबोर वातावरण ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों के सहयोग से पाँचवें दिन का रामलीला मंचन सफलतापूर्वक एवं यादगार रूप से संपन्न हुआ।

जय श्री राम 🚩

प्रभाकर चन्द्र शेखर शुक्ल ( रिंकू भइया)
अध्यक्ष श्री रामलीला उत्सव समिति, मुंबई
📲Get App