🔥 TRENDING શ્રી શક્તિ સેવા મંડળની આદિવાસી મહિલાઓ... AI‑Generated Video of Asha Parekh and... SIT expands probe into ex‑Bengal minis... Bengal man arrested at temple with wif... Primary Teacher Aspirants Call for Imm... Bihar IPS Officer Bhanu Pratap Singh F...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध ब्लास्ट, दो सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त – श्रीगंगानगर

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 04 Nov 2026, 11:37 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनूपगढ़-सूरतगढ़ लाइन पर 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक के बीच ब्लास्ट के बाद दो सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त हुए, एसपी हरिशंकर ने जांच की सूचना दी।

मंगलवार रात को अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद श्रीगंगानगर के 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक के बीच संदिग्ध ब्लास्ट की घटना सामने आई।

इस घटना में रेलवे पटरी के नीचे लगे दो सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त हो गए और पिलरों के अंदर लगा सरिया बाहर निकल आया, जिससे ट्रैक को नुकसान पहुँचने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर मौके पर पहुंचे और बताया कि एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुँच रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह ब्लास्ट है या कुछ और।

एसपी हरिशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले दिनों सीमांत क्षेत्र में बरामद साढ़े सात किलो आरडीएक्स का इस घटना से अभी तक कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
📲Get App