🔥 TRENDING राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की फतु दे... गोपलगंज में वायु प्रदूषण का स्तर तीसरे... सासाराम जिला में अब तक धान कि खरीदारी... डूंगर गांव में चावल ट्रक पर लगी अचानक... Hail Mary Box Office Sees Uptick as Ku... Ramayana Crosses ₹796 Crore on Day 24,...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 29 Nov 2026, 05:57 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ में 5 व 6 दिसंबर को होगी राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप, तैयारियां शुरू

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में आगामी 5 व 6 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रथम भगत सिंह कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता हनुमानगढ़ टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल एवं पूर्व सभापति सुमित रणवां द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ताइक्वांडो के जॉइंट सेक्रेटरी एवं प्रतियोगिता के आयोजक साद्दम हुसैन सहित दीपक कश्यप, पतर राम तथा मदान इंटरनेशनल स्कूल के खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
📲Get App