🔥 TRENDING राजापूर तहसील कार्यालयात ५ ऑक्टोबर रोज... लंबे इंतजार के बाद छतरपुर एक्सटेंशन को... ધનસુરા પોલીસ સે મોબાઈલ ગુમ થયેલો પરત આ... नवादा के सूर्य मंदिर परिसर में विशेष स... आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ स... Shillong Cherry Blossom Festival 2026...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रोहड़ू-चिड़गांव दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा रैली में लिया हिस्सा
Politics

रोहड़ू-चिड़गांव दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा रैली में लिया हिस्सा

✍️ Reporter: Vijay Chopra 🗓 01 Oct 2026, 07:08 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रोहड़ू-चिड़गांव दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा रैली में लिया हिस्सा

रोहड़ू, 1 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू और चिड़गांव के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रोहड़ू पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने एंटी-चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाई और स्वयं विद्यार्थियों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री चिड़गांव पहुंचे, जहां विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ जनसभा का कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को भी सुनेंगे।

मुख्यमंत्री का रोहड़ू-रामपुर क्षेत्र का यह दौरा 1 से 3 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। दौरे के दौरान विकास कार्यों के साथ-साथ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से सीधा संवाद भी किया जाएगा।
📲Get App