🔥 TRENDING INDIA Bloc Announces Protest Against E... India's Manufacturing PMI Rebounds in... Bihar Floods Disrupt 200,000 Lives as... भारी ट्रकों और धूल से परेशान बरियारपुर... Police Identify 40 Persons in LPU Viol... Delhi's Air Quality Deteriorates as AQ...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

लंबे इंतजार के बाद छतरपुर एक्सटेंशन को राहत, नई जल पाइपलाइन के कार्य हुआ उद्घाटन...

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 01 Oct 2026, 08:20 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छतरपुर एक्सटेंशन को मिली स्वच्छ पानी की नई उम्मीद, नई पाइपलाइन का उद्घाटन

नई दिल्ली, छतरपुर। छतरपुर एक्सटेंशन के सी-ब्लॉक स्थित JVTS गार्डन में बुधवार, 1 अक्टूबर को सोनिया विहार जल बोर्ड की नई पाइपलाइन डालने के कार्य का उद्घाटन विधायक श्री करतार सिंह तंवर द्वारा किया गया। लंबे समय से पुरानी पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण गंदा पानी आने की शिकायत कर रहे क्षेत्रवासियों को इस नई पाइपलाइन से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार पुरानी पाइपलाइन में लगातार लीकेज की समस्या के चलते घरों तक दूषित पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आती रही थीं। नई पाइपलाइन का कार्य शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों में उम्मीद और संतोष का माहौल है।
इस कार्य को आगे बढ़ाने में RWA छतरपुर एक्सटेंशन के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महासचिव संतोष मिश्रा, तथा CRWA JVTS गार्डन के अध्यक्ष भरत गोयल, महासचिव सुनील कुमार झा और पूर्व अध्यक्ष सतबीर खटाना के लगातार प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया गया। स्थानीय पदाधिकारियों और निवासियों ने लंबे समय से लंबित इस समस्या को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार उठाया।
उद्घाटन के दौरान विधायक करतार सिंह तंवर ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि पाइपलाइन का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर पेयजल उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में मेहरौली जिले के जिला महासचिव हितेंद्र बबली शर्मा, जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तंवर, छतरपुर मंडल अध्यक्ष आलोक त्यागी सहित कई गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने विधायक करतार सिंह तंवर का स्वागत करते हुए नई पाइपलाइन का कार्य शुरू होने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
नई पाइपलाइन के शुरू हुए कार्य को क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
📲Get App