🔥 TRENDING ಕೆ. ಬೇವಿನಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ಶ್ರೀಗಳ ಪಾದಪೂಜೆ ಹಾಗ... નરોડા ની નોર્થ ઝોનમાં ટીપી 97 પર ગરીબ-... દિવ્યાંગજનો અને વરિષ્ઠ નાગરિકોને સહાયક... પાટણ જિલ્લા પંચાયતની સામાન્ય સભામાં હો... सबलपुर के छात्र-छात्राएँ प्रधानाध्यापक... 82 Students at Maharashtra Ashram Scho...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

रोहतास जिला के राज राजेश्वरी प्लस 2उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अतिक्रमणमुक्त और जलजमाव मुक्त करने कि मांग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Oct 2026, 01:44 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहतास जिला के सूर्यपुरके राज राजेश्वरी प्लस 2माध्यमिकविद्यालयको अतिक्रमण मुक्त औरजलजमाव दूर करने कि मांग

रोहतास से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

रोहतास जिला के सूर्यपुरा से है। जहां सूर्यपुरा के राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को जल जमाव से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्थानीय विधायक आलोक सिंह तथा बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार के देखरेख में खेल मैदान को जल जवाब से मुक्त करने का काम शुरू हुआ है। वही बगल में स्थित तालाब की भी सफाई शुरू कर दिया गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए सूर्यपुरा के अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी तथा बीडीयो तेज प्रताप सुमन जेसीबी मशीन लगाकर पहुंच गए एवं अतिक्रमण को हटाकर जल जमाब को ठीक किया जा रहा है। साथ ही तालाब के जलकुंभी को भी सफाई की जा रही है। ताकि आने वाले पर्व त्यौहार में इसका उपयोग किया जा सके। बता दे की सूर्यपुरा का ये खेल मैदान काफी पुराना है और यहां युवा सेना एवं पुलिस में भर्ती की तैयारी करते थे। लेकिन इसकी स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती चली गई। ऐसे में स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है तथा मैदान की सफाई का काम शुरू कर दिया गया। विधायक ने बताया कि जहां कहीं भी इस तरह की समस्या है, उस पर काम किया जा रहा है। वहीं एसडीएम दिलीप कुमार का कहना है कि डीएम का भी निर्देश है कि जो भी जल क्षेत्र है उसकी सफाई की जाए। साथ ही जहां भी जल जमाव है, उसके निकासी की व्यवस्था की जाए। उसी के तहत ये कवायद शुरू हुई है।

बाईट दिलीप कुमार (एसडीएम) बिक्रमगंज।

बाईट आलोक सिंह (आरएलएम विधायक) दिनारा।
📲Get App