🔥 ट्रेंडिंग Robotic Farming Technologies Set to Sh... बिहार में 211 डिग्री महाविद्यालयों के... Indian Fruit Exports to Gulf and Europ... चिचपल्ली येथे विश्वकर्मा महिला मंडळाच्... સાબરકાંઠામાં સર્વેલન્સ સ્કોડે સજા વોરં... Senior Citizens Can Now Submit Life Ce...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

PET-2026 परीक्षा केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 अक्टू. 2026, 08:37 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी और जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन राजकुमार पंडित ने संयुक्त रूप से उरई स्थित एस.आर. पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा सके। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
📲Get App