🔥 TRENDING வேலூர் அரசு மருத்துவமனையில் காத்திருப்... नवादा में आगामी त्योहारों को देखते हुए... પોલીસ મહાનિરીક્ષકની આગેવાનીમાં અમદાવાદ... தமிழகத்தில் ஆழ்ந்த காற்றழுத்த தாழ்வு ப... বঙ্গোপসাগরে গভীর নিম্নচাপ, দক্ষিণবঙ্গে... પદયાત્રીઓને કારે ટક્કર મારી, ટોળાએ કાર...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना सिटी क्षेत्र में सब्जी मंडी को लेकर प्रदर्शन
Local

पटना सिटी क्षेत्र में सब्जी मंडी को लेकर प्रदर्शन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Sep 2026, 08:52 AM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी क्षेत्र की पटना साहिब सब्जी मंडीका लेकर हुए विवाद पर लेकर प्रदर्शन

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी क्षेत्र के पटना साहिबसब्जी मंडी स्टेशन के पासलेकर हुए विवाद
सब्जी मंडी को लेकर हुए भी बाद विवाद में आज प्रदर्शन भी हुआ लेकिन बाद पार्षद का कहना कुछ और है बार्ड पार्षद के प्रतिनिधि उमेश कुशवाहा उनके पुत्र पर जो आरोप लगे हैं उसका इन्होंने खंडन किया है और इन्होंने यह कहा कि- जाम और अतिक्रमण से मिलेगी निजात
वहीं, मामले को लेकर वार्ड 62 की पार्षद तारा देवी के प्रतिनिधि उमेश कुशवाहा ने दुकानदारों के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि पटना नगर निगम के कमिश्नर, नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी और पटना साहिब के विधायक ने नाला पर लगने वाली सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था। क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि सड़क और नाले के आसपास सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन बनने के बाद स्थायी दुकानें आवंटित की जाएंगी। स्थायी दुकानें मिलने के बाद सड़क और नाले के आसपास लगने वाली अस्थायी दुकानों को हटाकर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित किया जाएगा।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल अस्थायी रूप से कटरा बनाया गया है, जहां सब्जी विक्रेताओं को बिल्कुल निशुल्क दुकान उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने दावा किया कि कोई भी गरीब सब्जी विक्रेता सूची से नहीं छूटेगा और जिन लोगों का नाम सूची में नहीं आया है, उनके मामले की भी जांच एवं सत्यापन कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी की रोजी-रोटी छीनना उद्देश्य नहीं है। गरीब और वास्तविक दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराते हुए सड़क जाम और अतिक्रमण की समस्या का समाधान करना ही प्राथमिकता है।
फिलहाल दुकानदारों के आरोप और पार्षद प्रतिनिधि के पक्ष के बीच अब सबकी निगाहें नगर निगम की जांच और सत्यापन प्रक्रिया पर टिकी हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही दुकान आवंटन की प्रक्रिया को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी
📲Get App