🔥 TRENDING धनतेरस के अवसर पर गरम बारवा खुर्म में... Devon Conway Ruled Out Of India Vs NZ... Prithvi Shaw Remains Determined to Ret... NZ Faces Mixed Squad News Ahead of Sec... Ranbir Kapoor's Ramayana Sets Record w... Pragati Srivastava Prepares for Prakas...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जनकपुरधाम सेअयोध्या के बिच सीधी रेल शीघ्र शुरू होगी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Nov 2026, 07:08 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनकपुरधाम से अयोध्या के बिच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू कि जाएगी, जिसके लिए जयनगर कुर्था रेल खंड पर सफल ट्रायल हुआ

मधुबनीसे अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जनकपुरधाम अयोध्या के बीच सीधी रेल सेवा शीघ्र, जयनगर कुर्था रेल खंड पर सफल ट्रायल

उद्घाटन को तैयार दोनों देश भारत और नेपाल, 22 या 23 नवंबर को होगा संभावित शुभारंभ

दोनों देशों के अधिकारिक तैयारियां जोरों पर, एजीएम के नेतृत्व में हुआ जयनगर कुर्था (नेपाल) ट्रायल निरीक्षण

यात्री सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान, राम जानकी रामायण सर्किट से जुड़ेगी दोनों नगरी

दोनों देशों की जनता में उत्साह, कस्टम व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योजना तैयारमधुबनी, जयनगर/जनकपुर/जनकपुरधाम (नेपाल) से अयोध्या तक वाया जयनगर प्रस्तावित रेल सेवा का परिचालन शीघ्र शुरू होने की संभावना जोरों पर है। इस सेवा का उद्घाटन और शुभारंभ भारत और नेपाल दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से करेंगे। उद्घाटन की तैयारियों को लेकर रेलवे विभाग ने गुरुवार को जयनगर से जनकपुरधाम होते हुए कुर्था तक स्पेशल ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। रेलवे के हाजीपुर डीवीजन के एजीएम अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे दो इंजन और 17 खाली बोगियों वाली स्पेशल ट्रेन से विभागीय टीम जयनगर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन को जनकपुरधाम– कुर्था (नेपाल) खंड तक परिचालन के लिए ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान नेपाल के धनुषा के सीडीओ भूदेव झा, नेपाल के एसडीओ, रेलवे के जीएम परिवेश पराजुली सहित दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नेपाल से दोपहर करीब 1:45 बजे जयनगर लौटने के बाद एजीएम हाजीपुर ने बताया कि अयोध्या जनकपुरधाम ट्रेन परिचालन की तैयारियों को लेकर यह ट्रायल लिया गया है। निरीक्षण में सामने आई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सीमा पर कस्टम चेकिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जयनगर में आने-जाने वाली ट्रेनों की कस्टम जांच कस्टम विभाग करेगा, जबकि टिकट बुकिंग के लिए दोनों ओर आईआरसीटीसी के माध्यम से व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। उत्तरप्रदेश के अयोध्या और जनकपुरधाम (नेपाल) को रेल मार्ग से जोड़ना रामायण सर्किट की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, यह सेवा शुरू होने से दोनों देशों के धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में विशेष सुविधा के साथ समन्वय भी स्थापित होंगे। रेल सेवा का शुभारंभ एवं उद्घाटन को लेकर 22 या 23 नवंबर की संभावित तारीख पर चर्चा हो रही है, हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी होनी बाकी है। आज के ट्रायल में डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र, पीसीएससी अमरेश कुमार, पीसीओएम इंदु रानी दुबे सहित रेलवे, प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, कस्टम और इरकॉन के अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App