🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા જિલ્લામાં પોશીના પોલીસ સ્ટેશ... फर्रुखाबाद में आज़ाद समाज पार्टी ने बी... रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवा... जम्मू‑कश्मीर सरकार ने बेडरवाह‑भल्ला मे... जम्मू कश्मीर सरकार ने वरिष्ठ सचिवालय स... बिहार बोर्ड ने कक्षा 10‑12 परीक्षा के...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पटना जे पी सेतु बाइक दुर्घटनाग्रस्त युवक दूर जा गिरा बाइक जल कर राख

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 16 सित. 2026, 07:34 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना के जे पी सेतु स्थित मरीन ड्राइव पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्तबाइक जल कर हुआ राख युवक हुआ घायल

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जेपी सेतु के मरीन ड्राइव पर बाइक दुर्घटना, युवक दूर जा गिरा; मोटरसाइकिल जलकर राख,
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के जेपी सेतु पुल के मरीन ड्राइव पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक मोटरसाइकिल से उछलकर दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मोटरसाइकिल में लगी आग के कारण आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वजह से हुआ और क्या इसमें किसी अन्य वाहन की भी भूमिका थी। दुर्घटना के बाद पूरी तरह जली मोटरसाइकिल को देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
📲Get App