🔥 TRENDING औराद विधानसभा क्षेत्र में जल समस्या सम... होटल बंद, फोटो में स्पष्ट नवादा में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा... ಬೀದರ್: ಧರಿ ಹನುಮಾನ ಸುಕ್ಷೇತ್ರದಿಂದ ಕಲ್ಮೂಡ... ಜೆಸ್ಕಾಂ ಬೋಗಸ್ ಬಿಲ್‌ಗಳ ಕುರಿತು ಬೀದರ್‌ದ ತ... स्कूटी पर महुआ शराब की सप्लाई करने निक...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पिता की हत्या के आरोप में पत्नी और बेटा गिरफ्तार, जेल भेजे गए

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 19 Nov 2026, 06:47 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के सिरसवा भूमिहार गांव में दिनेश राय की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सुशीला देवी और बेटे अनूप राय को गिरफ्तार किया है। मृतक की बेटी रेखा कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रेखा कुमारी ने बताया है कि उनके पिता दिनेश राय और भाई अनूप राय के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि अनूप अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी देता था। रेखा के मुताबिक, दीपावली से दो दिन पहले वह अपने पिता के घर आई थीं। उस दौरान उनके सामने ही अनूप ने दिनेश राय को थप्पड़ मारा था और एक सप्ताह के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 17 नवंबर की रात करीब एक बजे अनूप राय शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां सुशीला देवी को भी बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर दिनेश राय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस की डायल 112 सेवा को दी गई। रेखा के अनुसार, पुलिस ने अनूप राय और सुशीला देवी को हिरासत में लिया तथा घायल दिनेश राय को इलाज के लिए योगापट्टी सरकारी अस्पताल भेजा। इलाज के बाद दिनेश राय घर लौट आए, लेकिन सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सुबह करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। रेखा कुमारी ने अपने आवेदन में दावा किया है कि पूरी घटना उनकी आंखों के सामने हुई थी। उन्होंने अपनी मां और भाई के खिलाफ हत्या के आरोप में कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में नवलपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की बेटी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
📲Get App