🔥 TRENDING Unknown high‑speed vehicle hits motorb... Rajasthan Issues New SOP for Tourism L... सीतापुर के तंबौर में 5 साल की बच्ची की... 🔴 _BREAKING NEWS - NEED24 NEWS_ __ଝାର... ଯାତ୍ରୀଙ୍କୁ ଝଟକା; ବଢ଼ିଲା ଘରୋଇ ବସ୍ ଭଡ଼ା,... छठ महापर्व से पहले आदर्श नगर के चमड़ा...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

पूर्वांचल में बिजली चोरी का खेल,15 अधिकारी रडार पर, योगी सरकार अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 13 Nov 2026, 01:02 PM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार बिजली चोरी और लाइन लॉस के खिलाफ एक्शन में. 15 बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों पर विजिलेंस जांच शुरू. जानिए वजह और क्या हो सकती है कार्रवाई.

उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी और लाइन लॉस के मामलों को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. डिस्कॉम मुख्यालय ने 15 बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों के नाम यूपी पावर कॉरपोरेशन के माध्यम से स्टेट विजिलेंस को भेजे हैं. इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर बिजली चोरी रोकने में लापरवाही बरतने के आरोपों की जांच होगी. इस कार्रवाई की खबर से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है

10 सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर किए गए चिह्नित

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 10 ऐसे फीडरों की पहचान की गई थी, जहां सबसे ज्यादा लाइन लॉस सामने आया है. इसके बाद निगम प्रबंधन ने संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहे अभियंताओं और कर्मचारियों की सूची तैयार कर पावर कॉरपोरेशन को भेज दी. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन अशोक सेठ के मुताबिक, सूची में 15 अभियंताओं और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं. इनमें एक्सईएन, एसडीओ से लेकर टीजी-2 स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं. ये सभी पिछले एक साल के दौरान संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहे थे

बलिया, भदोही और प्रयागराज के फीडरों पर सबसे ज्यादा गड़बड़ी
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जिन फीडरों पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस
📲Get App