🔥 TRENDING Congress MP Christopher Tilak to Raise... Manipur Cabinet Approves Hiring of 764... World Takes Note of Meghalaya’s Wangal... Hundred‑Drum Wangala Festival Marks Go... Will Young says Jasprit Bumrah will pr... Biplab Kumar Deb reviews BJP’s strateg...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुरानी रंजिश में दूध डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

✍️ Reporter: ashif 🗓 15 Nov 2026, 12:59 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजयपुर मजरे पीढी में पुरानी रंजिश को लेकर एक दूध डेयरी संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजयपुर मजरे पीढी निवासी अशोक कुमार गांव में ही दूध डेयरी का संचालन करते हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले दीपाकर (पुत्र मनोज कुमार) ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अशोक कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में डेयरी संचालक को चोटें आई हैं।
जान से मारने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पीड़ित अशोक कुमार ने फुरसतगंज थाने में पहुंचकर नामजद आरोपी दीपाकर और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में फुरसतगंज पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App