धान के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 240 बोरी धान जब्त धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन अलर्ट, ग्राम बरवासन में दो अलग-अलग स्थानों पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

धान के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 240 बोरी धान जब्त
धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन अलर्ट, ग्राम बरवासन में दो अलग-अलग स्थानों पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।
जिला प्रशासन ने धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ग्राम बरवासन में प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 240 बोरी धान जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वालों पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। इसी के तहत राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बरवासन में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो स्थानों पर धान का भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए कुल 240 बोरी धान जब्त किया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण एवं परिवहन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
| सच की आवाज, जनता की आवाज।