🔥 ट्रेंडिंग सिलचर में नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा: अ... झारखंड चेम्बर ने रांची में एआईआईएमएस क... पूर्व मुख्यमंत्री बबलाल मारंडी ने सरका... झारखंड विधानसभा ने SIR के खिलाफ प्रस्त... पुलिस अधिकारी की मोटरसाइकिल दुर्घटना म... कोझिकोडे में एमडीएमए के साथ गिरफ्तार म...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पुणिया के रहटा पंचायत के तरियापार गांव में 11,000 वोल्ट बिजली तार गिरने से 35 वर्षीय चंदलाल सोरेन की मृत्यु, परिवार को आर्थिक सहायता व मुआवजा मांग

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 25 नव. 2026, 05:19 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रहटा पंचायत के तरियापार गांव में 11,000 वोल्ट बिजली तार गिरने से 35 वर्षीय चंदलाल सोरेन की मृत्यु हुई। रिपोर्टर ने परिवार को ₹20,000 सहायता दी और बिजली विभाग से मुआवजा मांग की।

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड अंतर्गत रहटा पंचायत के तरियापार गांव, वार्ड संख्या-10 निवासी श्री रामनारायण सोरेन जी के 35 वर्षीय पुत्र चंदलाल सोरेन जी की बीते दिनों 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिरने से हुई दर्दनाक मृत्यु से मन अत्यंत व्यथित है।

आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और परिवार की दयनीय स्थिति से अवगत हुआ।

तत्काल अपनी ओर से ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हरसंभव मदद एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सेवा, मदद और न्याय का संकल्प निरंतर जारी है।
📲Get App