🔥 TRENDING જન્મદિવસની ખુબ ખુબ શુભકામના बिहार के पटना जिला मोकामा विधानसभा के... पुणिया के रहटा पंचायत के तरियापार गांव... Odisha govt hires 52,004 staff since J... Odisha Assembly Demands Crackdown on F... Andhra Pradesh to Allocate Over Rs 1,0...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

देहदान, नेत्रदान और त्वचा दान कर अमर हुईं श्रीमती शीला कोठारी

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 25 Nov 2026, 05:17 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बड़वाह से मानव सेवा और समाज के प्रति समर्पण की एक अनुकरणीय मिसाल सामने आई है। श्रीमती शीला कोठारी के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान, नेत्रदान और त्वचा दान किया है। इस महादान के सम्मान में प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
अलकापुरी कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित अंतिम विदाई कार्यक्रम में एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर और नगर निरीक्षक राजेंद्र बर्मन विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस के जवानों ने सलामी देकर दिवंगत आत्मा को गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया। इस भावुक अवसर पर बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, स्नेहीजन और समाज के वरिष्ठजन उपस्थित हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पति सुरेश कोठारी और देवर ललित कोठारी ने बताया कि, श्रीमती शीला कोठारी समाज सेवा और परोपकार के प्रति सदैव समर्पित रहीं। उन्होंने आज से लगभग दो दशक पूर्व, वर्ष 2007 में ही देहदान का संकल्प लिया था, ताकि मरणोपरांत भी उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और जरूरतमंदों के काम आ सके। उनके निधन के बाद परिवार ने न केवल उनके देहदान के संकल्प को पूरा किया, बल्कि नेत्रदान और त्वचा दान कर मानवता की सेवा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।
अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद, उनके पति श्री सुरेश कोठारी, सास श्रीमती चमेली बाई कोठारी, भाई श्री ओमप्रकाश कोचर और श्री ललित कोठारी ने उपस्थित परिवार व समाजजनों के साथ नम आंखों से पार्थिव देह को चिकित्सा संस्थान के सुपुर्द किया।
इस अवसर पर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो ने कहा कि, श्रीमती शीला कोठारी का यह महादान समाज के अन्य लोगों को भी अंगदान और देहदान के प्रति जागरूक व प्रेरित करेगा।
मुस्कान ग्रुप इंदौर के संदीपन आर्य के माध्यम से अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर और चोइथराम हॉस्पिटल, इंदौर की टीमों ने पूरी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ देहदान, नेत्रदान व त्वचा दान की प्रक्रिया को स्वीकार किया।
उपस्थित समाजजनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोठारी परिवार के इस साहसिक और प्रेरणादायी निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष श्री विमल चंद छाजेड़ ने मांगलिक श्रवण कराया, वहीं श्री संघ की ओर से मंत्री जितेन्द्र सुराना ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
📲Get App