🔥 TRENDING कृषि एवं राजस्व विभाग ने ग्राम झागर, ध... कलवा ईस्ट में रात 8:30 बजे रिक्शा से म... Central Government Announces Dearness... AI Architects, Data Scientists and Clo... गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के इलाकों में ध... बड़ौनी एवं दतिया में साधू तिवारी की भक...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस शहीद दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन, शस्त्र झुकाकर दी सलामी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 21 Oct 2026, 01:58 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दौसा पुलिस लाइन में आयोजित हुआ शहीद दिवस समारोह, पौधारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

पुलिस शहीद दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन, शस्त्र झुकाकर दी सलामी

दौसा पुलिस लाइन में आयोजित हुआ शहीद दिवस समारोह, पौधारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

दौसा। पुलिस लाइन दौसा में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस सहित पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 154 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सशस्त्र सलामी दी गई तथा पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन

समारोह के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं सेवाओं का स्मरण कर उन्हें सम्मान दिया। सम्मान गार्ड द्वारा शोक शस्त्र किया गया तथा शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में तीन-तीन राउंड फायरिंग कर शोक सलामी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद पुलिसकर्मियों को पुनः सलामी अर्पित की गई।

पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन दौसा में पौधारोपण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकर लाल मीणा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस, अन्य वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, पुलिस अधिकारी, जवान एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

क्यों मनाया जाता है पुलिस शहीद दिवस?

उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत-चीन सीमा पर लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हुए थे। उन्हीं वीर जवानों की स्मृति तथा देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस अथवा पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है।
📲Get App