🔥 TRENDING 300 विषयों के स्मरण अद्भुत प्रदर्शन காரைக்குடி ரயில்வே சுரங்கப்பாதையில் கூ... हरिद्वार की हर की पौड़ी पर गंगा जलस्तर... सिद्धेश्वर सोसाइटी, जिटली में नव दुर्ग... गंगवाहा में मिट्टी में दब गई बच्ची सुम... காரைக்குடி புறவழிச்சாலை ரயில்வே கேட்டி...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 22 Oct 2026, 08:56 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अशोकनगर
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक परिसर में समारोह आयोजित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शहीदों के परिजन शामिल हुए। समारोह में एसपी ने वर्ष 2025-26 में शहीद हुए देशभर के 154 पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों के नामों का वाचन किया। इनमें मध्यप्रदेश पुलिस के नौ जवान शामिल हैं। इसके बाद शोक परेड और सलामी दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
📲Get App