🔥 TRENDING राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा... झारसुगुड़ा में धनतेरस उत्सव की धूमधाम એતા કલ્યાણપુરામાં હાલની ચર્ચા: કોનું પ... 11 Dead After Bus and Truck Collide on... पुलिस लाइन्स आगरा में वामा सारथी ने पु... Man Shot Dead by Unidentified Assailan...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पुलिस लाइन्स आगरा में वामा सारथी ने पुलिस परिवार के बच्चों संग मनाई दीपावली, उपहार देकर बांटी खुशियां

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Nov 2026, 02:49 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बच्चों ने रंगोली सजाकर और पटाखे चलाकर मनाया दीपोत्सव, वामा सारथी की सदस्याओं ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ साझा किए खुशियों के पल।

आगरा। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत 05 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन्स, आगरा परिसर में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की ओर से दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोनी शांडिल्य, अध्यक्षा वामा सारथी, आगरा एवं कमिश्नरेट आगरा की वामा सारथी की सदस्याओं ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां सजाईं और पटाखे चलाकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अध्यक्षा मोनी शांडिल्य ने बच्चों को उपहार भेंट किए और उनके साथ खुशियों के पल साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनके साथ दीपावली का त्योहार यादगार बनाना रहा।
📲Get App