🔥 ट्रेंडिंग रामपुर कुंवर में गणेश पूजन का विसर्जन... રાજકોટ માલીયાસણ ચોકડી TRB નો ત્રાસ રાજ... સાબરકાંઠાના-: દોલતાવાદ ગામે સેવા સેતુ... विद्या बाला ने र. बल्की के साथ 17 साल... કેરા ગામ ગજોડ પાટિયા પાસે માલધારી સિંધ... अक़्ला कुमार को 'हनुमान अंश' सीक्वेल म...
29 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की सलामी, एएसपी ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 29 सित. 2026, 07:24 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित अनुशासन के साथ परेड में प्रतिभाग किया। परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं एवं विभागीय मामलों की जानकारी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस लाइन में अनुशासन, व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App