🔥 TRENDING ગણપતિ ઉત્સવના ત્રીજા દિવસે ભરૂચમાં આર્... સર્કુંડલાના વિજપડી ગામમાં બાબુગીરી બાપ... Supreme Court cuts NEET-SS qualifying... Drug Trafficking Threat Links Tamil Na... Madhya Pradesh High Court Upholds Time... Community Protest Shakes Political Lan...
17 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

*पलामू* - *सड़क दुर्घटनाओं पर डीसी ने जताई चिंता,दुर्घटना संभावित स्थलों के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना*

✍️ Reporter: Dharmendra Kumar Pandey 🗓 17 Sep 2026, 08:32 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*अगस्त में 20 सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत,नियम उल्लंघन पर 67 चालान से ₹7.66 लाख की वसूली*

*पलामू* - *सड़क दुर्घटनाओं पर डीसी ने जताई चिंता,दुर्घटना संभावित स्थलों के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना*

*अगस्त में 20 सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत,नियम उल्लंघन पर 67 चालान से ₹7.66 लाख की वसूली*

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री शेखावत ने चिंता जताई।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाना इससे अधिक दुखद और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने दुर्घटनाओं की मैपिंग के आधार पर अधिक दुर्घटना वाले स्थलों को चिह्नित कर वहां अलग से कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि अगस्त 2026 में जिले में 20 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 12 लोगों की मौत और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जनवरी से अगस्त तक जिले में कुल 239 सड़क दुर्घटनाओं में 172 लोगों की मृत्यु तथा 155 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के तहत अगस्त में 67 चालान जारी कर कुल ₹7,66,825 की राशि वसूली गई। बिना लाइसेंस वाहन चलाने, शराब के नशे में वाहन चलाने, बिना फिटनेस एवं परमिट, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट तथा बिना बीमा वाहन चलाने समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई।

वहीं, अगस्त में 45 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। जनवरी से अगस्त 2026 तक कुल 1,690 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 1,466 मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने से संबंधित हैं।

बैठक में ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए डुबियाखाड़, कांडा घाटी, लोहारा, पोखराहा और सतबरवा बाजार में सड़क चौड़ीकरण, साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, कन्वेक्स मिरर, बैरिकेडिंग सहित आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार प्रभावी रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार,हुसैनाबाद एवं विधायक प्रतिनिधि,विभिन्न एसडीपीओ,जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App