🔥 TRENDING ધર્મ, ધરોહર અને લોકસંસ્કૃતિના રંગે રંગ... राजगड तालुक्यातील प्राथमिक शाळेतील विद... US Arrests Indian Gangster Harry Boxer... राजगड तालुक्यातील प्राथमिक शाळेतील विद... अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री... New Delhi Enters GRAP III as AQI Hits...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पांकी में शिक्षक ने पोषाहार पर डाका करने की कोशिश में ग्रामीणों पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, फरार

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 07 Nov 2026, 11:40 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परसावाँ गांव में एक शिक्षक ने बच्चों के पोषाहार को लेकर डाका करने की कोशिश की, जब ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक पर उन्हें चढ़ाने का प्रयास किया; पुलिस ने बाइक और पोषाहार जब्त कर आरोपी को फरार पाया।

पांकी प्रखंड के नौडीहा 1 पंचायत के अंतर्गत परसावाँ गांव में बुधवार रात लगभग 8:30 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिलदेव सिंह ने स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी के घर से बच्चों के पोषाहार से भरा एक बोड़ा अपनी बाइक पर लादकर ले जाने की कोशिश की।

जब ग्रामीणों ने अंधेरे में संदेहास्पद गतिविधि देखी और रोकने की कोशिश की, तो आरोपी शिक्षक ने रुकने के बजाय ग्रामीणों को अपनी बाइक पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और शिक्षक ने तुरंत बोड़ा और बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

परिस्थिति को देख दर्जनों ग्रामीण—अनुज चौहान, ब्रजेश मिस्त्री, अजीत शर्मा, अखिलेश उरांव, संदीप उरांव, संजय भुईयां, अंचल उरांव आदि—ने पांकी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर पोषाहार का बोड़ा और आरोपी की बाइक जब्त कर थाने ले आई।

ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मदन कुमार सुमन को लिखित आवेदन कर दोषी शिक्षक कपिलदेव सिंह और आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारी ने कहा कि मामला संज्ञान में लिया गया है और व्यापक एवं निष्पक्ष जाँच के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App