🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना में दिवाली और छठ के लिए रेलवे... लुधियाना में किसानों को तिलहन खेती व प... बिहार के मुख्य सचिव ने दिवाली‑छठ से पह... बिहार के जमालपुर स्टेशन पर 2,400 पैकेट... बिहार में मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन हादस... ২৮তম প্রাদেশিক একলব্য ক্রীড়া ও ম্যারা...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पंजाब: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी भीषण आग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 06 नव. 2026, 07:00 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते ट्रेन रोकने से सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए।

पंजाब में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में भीषण आग लग गई। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे धू-धू कर जल रहे थे और चारों तरफ काला धुआं फैला हुआ था अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस के इंजन से करीब पांचवें कोच से आग शुरू हुई, जो देखते ही देखते फैलकर 3 से 4 बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों को दूसरी ट्रेन से आगे भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की।
पायलट की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी यात्री सुरक्षित रूप से ट्रेन से नीचे उतरने में सफल रहे और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह जोर दिया गया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
📲Get App